अररिया: तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये जेल
फारबिसगंज थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान में तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के आरोपी बबलू मंडल, कुर्की वारंटी शोभन मंडल, और मो. अरबाज शामिल...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष समकालीन अभियान में फारबिसगंज थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2018 के प्राथमिकी अभियुक्त व भागकोहलिया निवासी बबलू मंडल (46वर्ष) पिता रूपचंद मंडल, जबकि कुर्की वारंटी व हरिपुर निवासी शोभन मंडल पिता ताराचंद मंडल एवं फारबिसगंज थाना में दर्ज एक अन्य मामले में अम्हारा गांव निवासी मो.अरबाज पिता मो. हकीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार,प्रिया कुमारी,पुलिस सभा निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


