अररिया: फारबिसगंज में न्यू फारबिसगंज स्टेशन चालू करने की डीआरएम से मांग
फारबिसगंज में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा से विभिन्न संगठनों ने यात्री सुविधा और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में नई ट्रेनों की मांग के साथ-साथ मौजूदा ट्रेनों का विस्तार करने का अनुरोध किया गया। डीआरएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट रविवार को फारबिसगंज पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा को शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से उनसे मिलकर यात्री सुविधा और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की पुरजोर मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वाले संगठन में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रौशन, बिहार स्टेट जुट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बछराज राखेचा, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगी लाल गोलछा, रेल यात्री संघ के अध्यक्ष चंदन भगत, फारबिसगंज रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुभाष चंद्र अग्रवाल,सुशील घोषल आदि शामिल हैं।
यात्री सुविधा पर चर्चा
उक्त सभी संगठन से जुड़े लोगों ने डीआरएम श्री मिश्रा से स्पेशल ट्रेन में यात्री सुविधा व ट्रेनों की संख्या में इजाफा को लेकर विस्तृत बातचीत की। बातचीत के उपरांत उन्हें यात्री सुविधा से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसपर डीआरएम श्री मिश्रा ने शिष्टमंडल को जल्द से जल्द उनकी मांगों पर विचार कर उसे पूरा करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
इधर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रौशन द्वारा दिये गये ज्ञापन में रक्सौल-जोगबनी एक्सप्रेस का विस्तार अररिया, ठाकुरगंज होते हुए सिलीगुड़ी तक बढ़ाने एवं द्विसाप्ताहिक से बढ़ाकर त्रिसाप्ताहिक करने, नरकटियागंज-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन को स्थायी करते हुए इसका विस्तार गोहाटी तक करने, दरभंगा से गोहाटी के लिए एक त्रिसाप्ताहिक ट्रेन भाया झंझारपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया होते हुए सिलीगुड़ी तक करने की मांग की है। इसके अलावे अन्य दर्जनों मांग भी शामिल है। वहीं बिहार स्टेट जुट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बछराज राखेचा द्वारा दिये गये मांग पत्र में फारबिसगंज में न्यू फारबिसगंज के नाम से एक नया रेलवे स्टेशन बनाने आदि की मांग की है। जबकि रेल यात्री संघ के चंदन भगत और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुभाष चन्द्र अग्रवाल,सुशील घोषल आदि ने भी डीआरएम से नरपतगंज से खुलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन एवं ललितग्राम रेलवे स्टेशन से खुलने वाली वैशाली एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार फारबिसगंज से करने, फारबिसगंज से सहरसा के बीच नई ट्रेनों के चलाने सहित अन्य यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौपा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


