फर्जी उत्तर पुस्तिका मामले में आरोपितों पर दर्ज होगा केस

Jan 06, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पुलिस जांच में पकड़ाएंगे लोग केंद्र के शोकॉज मिलने के बाद आगे की कार्रवाई

फर्जी उत्तर पुस्तिका मामले में आरोपितों पर दर्ज होगा केस

भागलपुर, कार्यालय संवादाता टीएनबी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन ओल्ड कोर्स के मूल्यांकन में पकड़ी गई फर्जी उत्तर पुस्तिका मामले में विवि परीक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को शोकॉज भेजने की तैयारी कर ली गई है। साथ ही संबंधित विद्यार्थी को निष्कासित करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता वाली परीक्षा बोर्ड ने शोकॉज और निष्कासन का निर्णय लिया था। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा ने कहा कि पहले शोकॉज का जवाब आ जाएगा तो विवि स्तर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, विवि के एक वरीय शिक्षक ने बताया कि जैसे परीक्षा में एक के बदले दूसरा परीक्षार्थी पकड़ा जाता है तो फर्जीवाड़े के तहत उस पर केस दर्ज किया जाता है। उसी प्रकार उत्तर पुस्तिका में बाहर से लिखे हुए पन्ने को जोड़ना गंभीर फर्जीवाड़ा है। इस कारण पुलिस में विवि प्रशासन की तरफ से केस दर्ज कराना चाहिए, तभी पुलिस मामले की पूरी तहकीकात करने के बाद सच्चाई सामने लाएग। इसके लिए विवि को जल्द पहल करनी चाहिए, अन्यथा सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है। दरअसल, कॉलेज में मूल्यांकन के दौरान दिसंबर 2025 में एक उत्तर पुस्तिका संदिग्ध स्थिति में मिली थी। उसे मूल्यांकन केंद्र पर जब्त कर लिया गया था। मामले में कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर डीन की कमेटी ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में आरोप सही पाया था। उत्तर पुस्तिका में बाहर के पन्ने लगाए गए थे। अब इसकी गहन जांच के बाद ही पता चलेगा कि उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ कहां हुई है, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर ही सील होकर कॉपी सीधे मूल्यांकन केंद्र पर जाती है। यदि गड़बड़ी मूल्यांकन केंद्र पर होती तो यह मामला पकड़ में नहीं आता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।