फर्जी तरीके से दाखिल खारिज मामले में प्राथमिकी दर्ज

Feb 27, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

गोराडीह, संवाददाता। फर्जी तरीके से शपथ पत्र बनवाकर मृत महिला को जीवित बताकर दाखिल खारिज

फर्जी तरीके से दाखिल खारिज मामले में प्राथमिकी दर्ज

फर्जी तरीके से शपथ पत्र बनवाकर मृत महिला को जीवित बताकर दाखिल खारिज कराने के मामले में सीओ के आदेश पर जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इससे पहले इस मामले का मोजाहिदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश हुआ था। वहां से आदेश वापस होने के बाद जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आदेश जारी किया गया। अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि नियमानुसार जगदीशपुर अंचल का मुख्यालय थाने में प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए थी। जिसमें सुधार करते हुए मोजाहिदपुर थाने के बदले जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत किया गया। बताते चलें कि इस मामले में बरहपुरा के सैयद इनामुद्दीन ने सदर एसडीओ को आवेदन देकर इस फर्जीवाड़े की शिकायत की थी।

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मोजाहिदपुर के गणीचक निवासी मो. इस्लाम ने दाखिल खारिज वाद संख्या 1188, वर्ष 2024-25 में फर्जी शपथ पत्र देकर अपने पक्ष में दाखिल खारिज करवा लिया था। वहीं प्राथिमिकी दर्ज होने के बाद गुरुवार को जांच के क्रम में अपना पक्ष रखा। जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।