Bhagalpur News: पूर्णिया: महिला विद्यालय में एक हजार पौधरोपण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट कसबा नगर परिषद क्षेत्र स्थित मोदो साह महिला उच्च

Bhagalpur News: पूर्णिया: महिला विद्यालय में एक हजार पौधरोपण

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट कसबा नगर परिषद क्षेत्र स्थित मोदो साह महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसबा परिसर में वन विभाग, पूर्णिया की ओर से शुक्रवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में एक हजार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अमरूद, कटहल, आंवला, जामुन, विपक्ष एवं मोहिनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा सरकारी संस्थानों में निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराकर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी जमीन पर भी इच्छुक लोगों को इस अभियान के तहत पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

वन विभाग की एएसआई रीना कुमारी ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम में प्रो. दिनेश प्रसाद मोदी, राजेश प्रसाद महतो, विक्रम कुमार, सुधाकर कुमार, प्रो. हरिहर प्रसाद, प्रो. माला कुमारी, प्रो. ममता कुमारी, महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: पूर्णिया: महिला विद्यालय में एक हजार पौधरोपण