
मुंगेर: आर.डी एंड डी.जे.कॉलेज व जे.आर.एस. कॉलेज ने फाइनल में बनाया जगह पहूंचा फाइनल में
आर.एस. कॉलेज तारापुर में 11 से 13 दिसंबर तक मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन, आर.डी एंड डी.जे. कॉलेज ने डी.एस.एम. कॉलेज को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जे.आर.एस. कॉलेज ने जे.एम.एस. कॉलेज को 2-0 से हराया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
तारापुर,निज संवाददाता। आर.एस. कॉलेज तारापुर के खेल मैदान में मुंगेर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहा। पहला मैच 11 दिसंबर को विजेता रहे आर.डी एंड डी.जे. कॉलेज और डी.एस.एम.कॉलेज, झाझा के बीच खेला गया। कड़ा संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आर.डी एंड डी.जे. कॉलेज ने डी.एस.एम.कॉलेज को 1–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। टीम के रोहन कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। दूसरे मैच में जे.एम.एस. कॉलेज, मुंगेर और जे.आर.एस. कॉलेज, जमालपुर के बीच भिड़ंत हुई।

जे.आर.एस. कॉलेज के सत्यम कुमार और विकास कुमार की शानदार जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और टीम को 2–0 की जीत दिलाई। इस जीत के साथ जे.आर.एस. कॉलेज ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली। आयोजन सचिव डा.अश्विनी कुमार ओझा ने बताया कि दिनभर चले मुकाबलों की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उदय शंकर दास, सेलेक्टर डा. राहुल कुमार, प्राध्यापिका डा. सविता कुमारी, पूर्णिमा गुप्ता, डा. अर्चना कुमारी, श्रुति कुमारी, डा. नीरज कुमार, डा. मृत्युंजय कुमार, डा. मुकेश कुमार, वसंत कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं रेफरी अजय कुमार की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से औपचारिक परिचय के साथ किया गया। प्राचार्य डा. उदय शंकर दास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि टीम भावना को भी विकसित करते हैं। सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मी एवं भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


