कटिहार: कोढ़ा प्रखंड के खेरिया में पांच दिवसीय बंकिम बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
कटिहार में एक दशक बाद आयोजित क्रिकेट महोत्सव में 8 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच मधेपुरा और कसबा के बीच हुआ, जिसमें खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी। विजेता टीम को 15,001 रुपये और ट्रॉफी मिलेगी, जबकि उपविजेता को 7,001 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना है।

कटिहार: बीते एक दशक के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहे इस क्रिकेट महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मधेपुरा और कसबा के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में जुटे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15,001 रुपये नकद पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 7,001 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता समाजसेवी गौतम कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्षों बाद इस स्तर का क्रिकेट आयोजन होने से स्थानीय युवाओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रश्मि सिंह, विधायक कविता पासवान स्थानीय मुखिया सोहराब अली उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील किया।ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में यह टूर्नामेंट क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उभरने का अवसर मिले।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




