भागलपुर : पॉलिटेक्निक कोर्स की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (एसबीटीई) की ओर

भागलपुर : पॉलिटेक्निक कोर्स की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (एसबीटीई) की ओर से राज्यभर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सोमवार को विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई। भागलपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में बांका के पॉलिटेक्निक छात्रों का सेंटर पड़ा है। जबकि भागलपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक के वरीय शिक्षक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर का केंद्र बांका को बनाया गया है। पहले पूर्णिया का सेंटर भी भागलपुर था। लेकिन विक्रमशिला सेतु के स्लैब टूटने के बाद भागलपुर से पूर्णिया के बीच सड़क मार्ग बाधित हो गया है। इस कारण पूर्णिया का परीक्षा केंद्र मधेपुरा बनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।