Bhagalpur News: परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर रद्द हो सकता है नामांकन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर के उच्च विद्यालय कझिया में 11वीं की त्रैमासिक और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि 18 से 26 सितंबर तक निर्धारित की गई है। नौवीं एवं दसवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक होगी। छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है, अनुपस्थिति पर नामांकन रद्द हो सकता है।

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उच्च विद्यालय कझिया में 11वीं की त्रैमासिक, 12वीं तथा नौवीं-दसवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर ने बताया कि 11वीं की त्रैमासिक और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक होगी। वहीं, नौवीं एवं दसवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। वहीं परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों का नामांकन रद्द किया जा सकता है। साथ ही आगामी मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।


