Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsEx-Servicemen Association Meeting Discusses Mobile CSD Canteen in Khagaria
खगड़िया : मोबाइल सीएसडी कैंटीन की जल्द मिलेगी सुविधा :  संघ

खगड़िया : मोबाइल सीएसडी कैंटीन की जल्द मिलेगी सुविधा : संघ

संक्षेप: खगड़िया के गोशाला रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में रविवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में मोबाइल सीएसडी कैंटीन खोलने की जानकारी दी गई। बैठक में पूर्व सैनिक अंबेडकर वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संघ भवन के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

Sun, 2 Nov 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया। शहर के गोशाला रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में रविवार को पूर्व सैनिक संघ की बैठक में जिले में जल्द मोबाइल सीएसडी कैंटीन खोलने की जानकारी दी गई। बैठक में सबसे पहले पूर्व सैनिक संघ के सदस्य अंबेडकर वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। वही चुनाव के बाद जिलाधिकारी से मिलकर संघ भवन के लिए जमीन हस्तांतरण करने की प्रक्रिया के लिए मिलकर आग्रह करने की बात कही गई। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत बतायी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वही बताया गया कि जिलाध्यक्ष श लक्ष्मी प्रसाद याद फिर से बीमार पड़ जाने के कारण बैठक में भाग नहीं ले सके। मोबाइल सीएसडी कैंटीन के लिए पहल जारी है और जल्दी ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। बैठक में पूर्व सैनिक हवलदार रितेश कुमार और नायक राजा कुमार ने संघ फंड में राशि डोनेट किया। पूर्व सैनिक संघ खगड़ियाद्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, सचिव नरेश प्रसाद यादव के अलावा सेवानिवृत्त कप्तान प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सैनिक राजेश कुमार शाह, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बीबेश कुमार, सतीश कुमार, फूल कुमार, रितेश कुमार, राजा कुमार, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, निरंजन कुमार, अरविंद प्रसाद सिंह, शिवजी साहनी, पंकज कुमार मेहता , सर्वेश कुमार आदि