प्रारंभिक विद्यालय में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन कराने को ले डीएम ने दिया
अकादमिक सत्र 2026-27 में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निकट के प्राथमिक

जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट जमुई के जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने अकादमिक सत्र 2026-27 में जिले के सभी 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निकट के प्राथमिक / प्रारंभिक विद्यालयों में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन कराने को लेकर निर्देश दिया है।जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, जमुई को उक्त विषय अर्थात नए अकादमिक सत्र 2026-27 में जिले के सभी 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निकट के प्राथमिक / प्रारंभिक विद्यालय में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन कराने के संबंध में अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार पटना के पत्रांक 1197 दिनांक 06. 04.2026 का अवलोकन कराया है।
उपर्युक्त विषय के संबंध में अंकित किया है कि जिले के 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु यह आवश्यक है कि प्रत्येक 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का उसके पोषक क्षेत्र के निकटतम विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन सुनिश्चित किया जाए। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ में 1 अप्रैल 2026 से लगातार 30 दिनों तक राज्यव्यापी नामांकन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निम्नलिखित बिन्दुओं पर विशेष ध्यान अपेक्षित है-1. ऐसे सभी बच्चे जिन्होंने 6 वर्ष की आयु पूरी कर ली है अथवा अगले 6 माह में 6 वर्ष पूरा कर लेंगे, को उनके पोषक क्षेत्र के विद्यालय में कक्षा 1 में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुसार स्थानीय प्राधिकार (पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य) यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी चिन्हित बच्चों का नामांकन विद्यालय में किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


