जिला स्तरीय विशेष टीम करेगी नामांकन अभियान की निगरानी

Apr 08, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में शिक्षा विभाग 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए 6 से 14 साल के सभी बच्चों के स्कूल में नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान चला रहा है। डीपीओ बबीता कुमारी ने बताया कि विशेष टीम इस अभियान की निगरानी करेगी। दस्तावेजों के अभाव में भी अस्थायी नामांकन की सुविधा दी जाएगी।

जिला स्तरीय विशेष टीम करेगी नामांकन अभियान की निगरानी

भागलपुर, वरीय संवाददाता नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) में छह से 14 साल के सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग नामांकन अभियान चलाने वाला है। इस अभियान के तहत जिले के सभी छह से 14 साल तक के बच्चों का स्कूलों में नामांकन करने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान बबीता कुमारी ने बताया कि नामांकन अभियान की मॉनिटरिंग जिला स्तरीय विशेष टीम करेगी, जिसका गठन जल्द ही कर दिया जाएगा।आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के स्कूलों में प्रवेश कराने की जिम्मेदारी केंद्र की सहायिका व सेविका को दी गई है।

वहीं विद्यालय से बाहर जा चुके बच्चों की पहचान करने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रधानाध्यापकों को अपने पोषक क्षेत्र का विभाजन कर शिक्षकों के बीच जिम्मेदारी बांटने को कहा गया है, ताकि घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही बाल पंजी को अद्यतन कर सभी बच्चों की सूची तैयार करने और महादलित टोला जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने को कहा गया है। नामांकन के दौरान दस्तावेज नहीं होने पर भी अस्थायी नामांकन की सुविधा दी जाएगी। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी बच्चे का नामांकन छूटने न पाए, इसके लिए अभियान के बाद समीक्षा और प्रमाणन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।