पूर्णिया: आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया के आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नवोदित कलाकारों के लिए नामांकन शुरू हो गया है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित इस केंद्र में 6 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों को शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य संगीत का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकतम 40 छात्रों का नामांकन प्रत्येक विधा में निर्धारित है।

पूर्णिया: आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह में संचालित किया जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन शुरू हो गया है। इस योजना के तहत जिले के नवोदित कलाकारों को सुयोग्य शिक्षकों के द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य संगीत की तीनों विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष से अधिक का होना चाहिए। नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज में जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं तीन पासपोर्ट साइज का फोटो देना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन निर्धारित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।