कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देने की पहल
भागलपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु बैठक आयोजित की गई। डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ICT लैब की स्थिति और कम्प्यूटर सिलेबस पर चर्चा हुई। शिक्षकों को सिलेबस का पालन करने और सुधार के सुझाव देने के लिए प्रेरित किया गया।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय में पदस्थापित कम्प्यूटर शिक्षक एवं अनुदेशक की बैठक गुरुवार को डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले जिले के 25 कस्तूरबा विद्यालय के आईसीटी लैब की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके बाद कंप्यूटर विषय के सिलेबस की जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षकों को सिलेबस को फोलो करने को कहा गया। साथ ही सिलेबस में सुधार के लिए अगली बैठक में सुझाव देने को कहा गया।जिला शिक्षा कार्यालय में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक में सभी कस्तूरबा विद्यालय के प्रतिनिधियों ने कंप्यूटर विषय के बेहतर पठन पाठन की शुरुआत को लेकर प्रश्न भी किए।
विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा भी की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का अपेक्षित लाभ छात्रों तक नहीं पहुंचने की शिकायतें मिली हैं, जिसे सुधारने के लिए यह पहल की गई है। मौके पर शिक्षाकर्मी मुकेश कुमार, शिवकुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


