लखीसराय: दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही 107 की कार्रवाई

लखीसराय: दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही 107 की कार्रवाई

संक्षेप:

लखीसराय में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क हैं। जिले में 1107 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही...

Sep 28, 2025 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन और जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है। संभावित उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अब तक 1107 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, सदर और कवेया थाना क्षेत्र में 330 लोगों पर कार्रवाई का प्रस्ताव लिया गया है। एसडीएम प्रभाकर कुमार ने बताया कि जिले में दुर्गा पूजा को लेकर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

असामाजिक तत्वों को पहले ही चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कई व्यक्तियों से बंधपत्र भरवाया गया है, ताकि पर्व के दौरान वे किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं कर सकें। इसके अलावा थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। थानावार कार्रवाई की सूची बनाकर उसे लागू किया जा रहा है। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की योजना भी बनाई गई है। जिले में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण करने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।