किशनगंज: पुलिस-एसएसबी का सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त गश्ती
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिया पोखर थाना पुलिस और एसएसबी ने मिलकर एक व्यापक गश्ती अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इस अभियान में नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने पर जोर दिया गया।

पौआखाली। एक संवाददाता बुधवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिया पोखर थाना पुलिस और 19वीं वाहिनी एसएसबी कद्दूभिट्टा के जवानों ने संयुक्त रूप से एक व्यापक पेट्रोलिंग (गश्ती) अभियान चलाया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व दोनों बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करना और तस्करी जैसे अपराधों को जड़ से खत्म करना है। अभियान के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने जिया पोखर और कद्दूभिट्टा के संवेदनशील इलाकों, पगडंडियों और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली।
अवैध पदार्थों की रोकथाम प्राथमिकता गश्ती दल ने विशेष रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की आवाजाही और प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह पेट्रोलिंग न केवल संदिग्धों की निगरानी के लिए है, बल्कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सहयोग बढ़ाने के लिए भी की गई है। वहीं जियापोखर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर तालमेल अनिवार्य है। बुधवार को की गई यह संयुक्त गश्त इसी रणनीति का हिस्सा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




