सीमा पर चौकसी बढ़ी; चुनाव से पहले इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट जारी
संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर, एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा से सटे अररिया, किशनगंज और सुपौल जिलों में चौकसी बढ़ा दी है। राष्ट्रविरोधी तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए चेकपोस्ट पर 24 घंटे गहन तलाशी अभियान चल रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को इंडो-नेपाल सीमा से सटे अररिया, किशनगंज और सुपौल जिले में होने वाले चुनाव को लेकर एसएसबी के आईजी के आदेश पर भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। चेकपोस्ट पर सभी आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान अलर्ट मोड में हैं। राष्ट्रविरोधी तत्वों पर एसएसबी की पैनी नजर है। बॉर्डर पर 24 घंटे एसएसबी जवान पहरेदारी कर रहे हैं। चेकपोस्ट पर सीसीटीवी व नाइट विजन से निगरानी हो रही है।

एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि नेपाल से आने वाले लोगों को बिना पहचान पत्र एंट्री नहीं मिलेगी। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। इसके लिए एसएसबी द्वारा चेकपोस्ट पर नेपाली भाषा में सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। नेपाल से बिना पहचान पत्र के साथ भारत मे प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी है। आने-जाने वाले सभी लोगों के आईडी देखे जा रहे हैं।
जवान बॉर्डर पर 24 घंटे तैनात हैं। चेकपोस्ट पर सीसीटीवी की निगरानी है। दोनों देश आने-जाने वाले लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। नेपाल से बिना आईडी भारत में प्रवेश करने पर रोक है। नेपाल के आर्म्स पुलिस फोर्स व अन्य सुरक्षा बलों के साथ सामंजस्य स्थापित कर बॉर्डर पर साझा गश्त की जा रही है। बुधवार को रक्सौल में हुई एक अहम बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर शांति और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




