Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsEnhanced Security Measures at Bhagalpur Station Amid Festival and Election Season
चुनाव अलर्ट! वीआईपी मूवमेंट के लिए स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा

चुनाव अलर्ट! वीआईपी मूवमेंट के लिए स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा

संक्षेप: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर त्योहार और विधानसभा चुनाव के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई है। सभी ट्रेनों में अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान तैनात किए गए हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों...

Fri, 17 Oct 2025 06:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

त्योहार व विधानसभा चुनाव के दौरान वीआइपी मूवमेंट को लेकर स्टेशन प्लेटफार्मों से फुटओवर ब्रिज तक जवानों की तैनाती की गई है। यात्रियों को चढ़ाने और प्लेटफार्म से सुरक्षित लोगों को बाहर निकालने के लिए पदाधिकारी सहित 15 जवानों की तैनाती की गई है। प्लेटफार्मों से लेकर फुटओवर ब्रिज पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी ट्रेनों में एके 47, इनसास, कार्बाइन आदि अत्याधुनिक हथियारों से लैश जवानों की तैनाती की जा रही है।

महाराष्ट्र में ट्रेनों में चढ़ने के दौरान भगदड़ मचने की घटना के मद्देनजर पूर्व रेलवे ने भागलपुर सहित सभी स्टेशनों को अलर्ट किया है। यात्रियों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिया है ताकि महाराष्ट्र की घटना की पुनरावृति नहीं हो। मुख्यालय के निर्देशानुसार भागलपुर स्टेशन पर यात्री सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस सतर्क है। एक्सप्रेस ट्रेनों की द्वितीय श्रेणी में सीट के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बने इसका पूरा ख्याल रखने के लिए कहा गया है।

ट्रेन से छह फीट की दूरी पर प्लेटफार्म पर लाइन में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती में रस्सी बांध कर घेराबंदी करना है। ताकि यदि इस दौरान सीट के लिए यदि धक्का-मुक्की की स्थिति बनती है तो भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। एसआरपी रमण चौधरी के अनुसार त्योहार के साथ ही विधानसभा चुनाव भी है। त्योहार को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। चुनाव के दौरान वीआइपी का मूवमेंट भी बढ़ेगा। स्टेशनों व ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।