Bhagalpur News: सहरसा : दुर्गापूजा को लेकर पुलिस व अग्निशमन विभाग अलर्ट

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: सहरसा में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस और अग्निशामक विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। पूजा समितियों को सुरक्षित तार, ज्वलनशील सामग्री से दूरी और आपात निकासी के बारे में निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष ने भीड़ और यातायात नियंत्रण पर ध्यान देने के लिए स्थानीय लोगों को जानकारी दी है।

Bhagalpur News: सहरसा :  दुर्गापूजा को लेकर पुलिस व अग्निशमन विभाग अलर्ट

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की भीड़ और आग की घटनाओं की आशंका को देखते हुए पूजा स्थलों का निरीक्षण कर समितियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। अग्निशमन पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने रेलवे दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा स्थल और पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली की वायरिंग, आपात निकास और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति देखी गई। पूजा समिति को बिजली के तार सुरक्षित रखने, ज्वलनशील सामग्री से दूरी बनाए रखने और आपात स्थिति में श्रद्धालुओं के सुरक्षित निकास के लिए पर्याप्त रास्ता रखने का निर्देश दिया गया।थानाध्यक्ष

जयशंकर कुमार विभिन्न पूजा स्थलों पर समितियों और स्थानीय लोगों से समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने भीड़ और यातायात नियंत्रण के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सहरसा : दुर्गापूजा को लेकर पुलिस व अग्निशमन विभाग अलर्ट