ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनगर निगम में इंजीनियरों की कमी, नगर आयुक्त ने डीएम से की मांग

नगर निगम में इंजीनियरों की कमी, नगर आयुक्त ने डीएम से की मांग

नगर निगम में कनीय अभियंताओं की कमी होने से समय पर विकास योजनाओं के कार्य संपन्न नहीं हो रहे हैं। नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी ने डीएम प्रणव कुमार को पत्र लिखकर चार कनीय अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति करने...

नगर निगम में इंजीनियरों की कमी, नगर आयुक्त ने डीएम से की मांग
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 09 Dec 2019 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम में कनीय अभियंताओं की कमी होने से समय पर विकास योजनाओं के कार्य संपन्न नहीं हो रहे हैं। नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी ने डीएम प्रणव कुमार को पत्र लिखकर चार कनीय अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया है।

उन्होंने लिखा है कि नगर निगम के वार्ड संख्या एक से 51 तक के विकास योजनाओं के कार्य को कराने के लिए सिर्फ एक कनीय अभियंता है जिसे बुडको द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है। अभियंता की कमी की वजह से विकास कार्य प्रभावित होने की बात नगर आयुक्त ने लिखी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें