मधेपुरा: महिला अभया बिग्रेड की टीम ने छात्राओं को किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मधेपुरा चौसा से सरोज की रिपोर्ट चौसा, निज संवाददाता।‌ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग उच्च माध्यमिक

मधेपुरा:  महिला अभया बिग्रेड की टीम ने छात्राओं को किया जागरूक

मधेपुरा चौसा से सरोज की रिपोर्ट चौसा, निज संवाददाता।‌प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को महिला तथा बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि एसपी डां संदीप सिंह के निर्देश पर चौसा के ‌थाना स्तर पर गठित महिला अभया बिग्रेड की टीम में शामिल शव इंस्पेक्टर बंदना कुमारी, कांस्टेबल पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, रिंकू कुमारी व मोनिका गौतम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग उच्च माध्यमिक विद्यालयों में महिला तथा बालिकाओं के बीच आए दिन हो रही परेशानी और स्कूल तथा संस्थान में आवाजाही के दौरान मनचले युवकों के द्वारा छेड़खानी के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई से संबंधित जागरूक किया।

‌जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय चौसा में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए शव इंस्पेक्टर बदना कुमारी ने कहा कि थाना स्तर पर गठित महिला अभया बिग्रेड की टीम के द्वारा स्कूलों में प्रत्येक दिन आवाजाही करने वाली शिक्षिकाएं और छात्राओं की लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आवाजाही के दौरान मनचले युवकों के द्वारा किसी भी तरह की छेड़खानी करने पर संबंधित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर कुमारी ने कहा कि छात्राओं के बीच बहुत ऐसी परेशानियां होती है जो अपने माता-पिता के साथ सझा नहीं कर पाती है, ऐसी स्थिति में वे टीम में शामिल किसी भी महिला कांस्टेबल या अधिकारी से तुरंत संपर्क कर अपनी परेशानियों को साझा कर सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।