Bhagalpur News सभी पंचायतों में कल मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : इस बार महिला हितैषी ग्राम पंचायत पर

Bhagalpur News सभी पंचायतों में कल मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस

Bhagalpur News भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : इस बार महिला हितैषी ग्राम पंचायत पर होगी चर्चा

महिला हितैषी ग्राम पंचायत की थीम

भागलपुर। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 28 जून (माह के अंतिम रविवार) को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस माह के आयोजन की थीम महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्धारित की गई है। जिसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायतों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम की जानकारी

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम सभा के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

महिला हितों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान महिला हितैषी ग्राम पंचायत विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, आजीविका, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिए उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पंचायत द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।

विशेष प्रस्तुतियाँ और सुझाव

इस अवसर पर उत्कृष्ट पंचायतों के विकास कार्यों से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा तथा माननीय प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सामूहिक श्रवण की भी व्यवस्था की जाएगी। ग्राम पंचायतों की योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों पर चर्चा के साथ-साथ ग्राम सभा के सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए जाएंगे।

जिला प्रशासन के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचायत विकास दिवस का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराते हुए महिलाओं के हितों को केंद्र में रखकर पंचायतों में समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित करें।

सामान्य प्रश्न

पंचायत विकास दिवस कब मनाया जाएगा?
28 जून (माह के अंतिम रविवार) को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।