
हर सेक्टर में महिला बढ़ चढ़कर कर रही काम : पूर्व कुलपति
फोटो है : टीएनबी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और आक्यूएसी सेल द्वारा शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘राइज ऑफ फीमेल-आउन्ड इंटरप्राइजेज इन बिहार : सेक्टोरल प्रसेंस एंड इट्स सिग्निफिकेंस’ रखा गया था। मुख्य अतिथि प्रो. फारूक अली, संयुक्त सेक्रेटरी आईईएएसए नई दिल्ली के दिलीप कुमार, डॉ. अविरल पांडे, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. अंशुमान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्रा बबली भारती ने गणेश वंदना पर नृत्य जबकि छात्राओं ने कुलगीत प्रस्तुत किया। डॉ. सुमन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज महिला सशक्तीकरण की जरूरत है।
रिसोर्स पर्सन डॉ. अविरल ने कहा कि बिहार में कार्यरत जीविका दीदी के योगदान को सराहा। डॉ. अजीत झा ने ने महिलाओं की भागीदारी के विभिन्न क्षेत्रों को विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता डॉ. दिलीप ने विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. फारूख अली ने कहा कि हर सेक्टर में महिलाएं बढ़-चढ़कर काम कर रही हैं और अपना परचम लहरा रही है। बिहार राज्य को इस बात का फख्र है कि यहां की महिलाएं भी छोटे-छोटे घरेलू सामानों को बनाने में किसी से पीछे नहीं है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने महिलाओं के उत्थान को सामने रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख किया। इस मौके पर डॉ. रितु, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुनंदा, डॉ. जावेद अख्तर आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




