किशनगंज : महिलाओं को एसएसबी बना रही है आत्मनिर्भर

किशनगंज : महिलाओं को एसएसबी बना रही है आत्मनिर्भर

संक्षेप:

गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की 19 वीं वाहिनी ने धनतोला गाँव में 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसमें 30 महिलाओं को शामिल किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। कार्यवाहक कमांडेंट ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dec 11, 2025 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

दिघलबैंक, एक संवाददाता। गुरुवार को भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 19 वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत धनतोला गाँव में ग्रामीण महिलाओं के लिए 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह ने किया।प्रशिक्षण में कुल 30 महिलाओं को शामिल किया गया है।कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिवर्ष विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का संचालन करता रहा है। पिछले वर्ष भी कौशल विकास के उद्देश्य से सीमावर्ती इलाकों के 128 बच्चों के बीच सोलर स्टडी लैम्प वितरित किए गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर, कृषि उपकरण एवं खेलकूद सामग्री का भी वितरण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिला।आगे उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कौशल विकास का उत्कृष्ट अवसर है, जिसे गंभीरता और लगन से पूरा कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए जा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।अंत में श्री सिंह ने सभी प्रतिभागी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। आयोजन में समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल के कार्मिक उपस्थित रहे।