
कटिहार : 150 जीविका दीदियों के खुले बैंक खाते, 10 हजार की अनुदान राशि और 10 लाख तक मिलेगा ऋण
बरारी प्रखंड के गुरुबाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 150 जीविका दीदियों के बैंक खाते खोले गए। यह वित्तीय समावेशन अभियान का हिस्सा है। सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपये की अनुदान राशि दे रही है और जीविका...
बरारी। संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड के गुरुबाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में 150 जीविका दीदियों के बैंक खाते खोले गए।यह कार्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन अभियान के तहत किया गया।जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।भारतीय स्टेट बैंक गुरुबाजार के शाखा प्रबंधक परितोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक महिला को 10 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है।इसके साथ ही जीविका समूहों को 2 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।जिसकी ब्याज दर मात्र 7 % वार्षिक निर्धारित की गई है।शाखा

प्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।बैंक के सहयोग से ये महिलाएं अब विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ सकेंगी और अपने परिवार की आय में वृद्धि कर सकेंगी।इस अवसर पर जीविका के स्थानीय समन्वयक, बैंक कर्मी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।इस दौरान महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं,ऋण प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज में उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




