खगड़िया: सखी वार्ता में किशरी के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास पर दिया जोर
महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िया ने तेलिहार हरिजन सामुदायिक भवन में सखी वार्ता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और पोषण के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही, लैंगिक भेदभाव और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की गई। 232 किशोरियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िया के तत्वधान में जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलिहार हरिजन सामुदायिक भवन मे सखी वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार, प्रभारी केंद्र प्रशासक अन्नू कुमारी, पर्यवेक्षिका व सेविका ने भाग लिया। जिसमें माहवारी स्वछता के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है । हर बालिका को सशक्त व शिक्षित करें। उनका उत्थान करें। इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना व उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है।
वन स्टॉप सेंटर की योजना के बारे में बताया गया। जिसमें टॉल फ्री 181 के बारे में जानकारी दी गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ ,बेटी नहीं है किसी से कम ,मिटा दो अपने सारे भ्रम ,बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार। और सरकार द्वारा चलायी गयी सभी योजनाओं के बारे मे बताया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी जिला परियोजना प्रबंधक लैगिक विशेषज्ञ एवं प्रभारी केंद्र प्रशासक 232 किशोरी उपस्थित थे ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


