
अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका: डीएम
किशनगंज में 10 दिसंबर को रोजगार सह स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि यह अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। मेला में 18 से 35 वर्ष के 656 युवाओं ने पंजीकरण कराया। उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए विभिन्न कंपनियों से अवसर मिले।
किशनगंज, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जीविका के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) अंतर्गत 10 दिसंबर, बुधवार को तुलसिया हाई स्कूल परिसर, दिघलबैंक में रोजगार सह स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला का शुभारंभ करते हुए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है. यहाँ अभ्यर्थियों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है. उन्होंने जीविका के इस प्रयास की सराहना की. अभ्यर्थियों को सभी काउंटरों पर जाकर अपनी रुचि व योग्यता अनुसार रोजगार तथा स्वरोजगार चयन की सलाह दी. जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, दिघलबैंक के माध्यम से आयोजित इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के 656 युवाओं ने पंजीयन कराया।

छात्रों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया. मेला में पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया गया। साथ ही युवा, जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीयन कराया। इस मौके पर जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि इस रोजगार मेला का उद्देश्य अभ्यर्थियों को रोजगार व स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध करवाना है. रोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवा, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत चलाए जा रहे रोजगार, स्वरोजगार, रोजगार परक प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से इस मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेड से जुड़े कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण भी ले सकते हैं. प्रशिक्षण संस्थानों में युवक - युवतियों के लिए निःशुल्क रहने, खाने और प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है। इस मौके पर एल.डी.एम. अभिषेक कुमार, आर.से.टी. डायरेक्टर सुजीत कुमार, जॉब मैनेजर जीविका किशनगंज सतीश कुमार, दिघलबैंक प्रभारी बीपीएम डॉ. मुकुल कुमार, जीविका कर्मी सुनील, काजल, खुशबू, गीता, निरंजन सहित सीएलएफ की लीडर दीदी, कैडर सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ एवं अभ्यर्थी उपस्थित थे. जीविका दिघलबैंक प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा आयोजित इस रोजगार मेला में सिक्युरिटी कंपनी हॉप केयर, एग्री सेल्स से जुड़ी शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी , नवभारत फ़र्टिलाइज़र, ब्रजेश आउटो मोबाईल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी एलएनजे कंपनी , बीमा से जुड़ी एल.आई.सी., लॉजिस्टिक से जुड़ी डेल्हीवरी सहित कई अन्य कंपनियाँ भाग ली। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में अधिक से अधिक युवा भाग लें , इसके लिए गाँव – गाँव घूम कर कौशल रथ के माध्यम से जानकारी दी गई थी. साथ ही जीविका के सामुदायिक संगठनों की बैठक में चर्चा कर जीविका दीदियों के माध्यम से युवाओं को जानकारी दी गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


