Bhagalpur News: कांटीधार चौक के पास सड़क को बनाया मोटरेबल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पीरपैंती के श्रीमतपुर में कांटीधार चौक के पास, बारिश के कारण हो रहे मिट्टी धसान और कटाव के चलते, अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। सीओ चंद्रशेखर कुमार की अगुवाई में, सड़क को ईंट पत्थर डालकर मोटरेबल बनाया गया। इससे क्षेत्र का संपर्क सुरक्षित हो गया।

Bhagalpur News: कांटीधार चौक के पास सड़क को बनाया मोटरेबल

Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र में स्थित श्रीमतपुर में कांटीधार चौक के पास अनादीपुर पीरपैंती पीडब्लूडी मुख्य मार्ग में हो रहे मिट्टी धसान एवं कटाव को देखते हुए अंचल प्रशासन आंधी-बारिश में ही गुरुवार की रात्रि सीओ चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में पहुंचा। सीओ ने तत्काल विभाग से बात की। इसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ भवेश दास टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि कटाव एवं धसान वाले रास्ते को ईंट पत्थर देकर मोटरेबल बना दिया गया है। सीओ ने कहा कि सड़क की महत्ता को देखते हुए यदि त्वरित करवाई नहीं होती तो सड़क को नुकसान पहुंच सकता था।

अब परिचालन शुरू करा दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि यदि सड़क कट कर गिर जाती तो दियारा क्षेत्र का संपर्क पीरपैंती से कट सकता था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कांटीधार चौक के पास सड़क को बनाया मोटरेबल