ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरशर्मनाक घटना, मधेपुरा में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी

शर्मनाक घटना, मधेपुरा में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी

मधेपुरा के चौसा में खेलने के दौरान बहला-फुसलाकर दरिंदे ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार की है। मामले में  सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...

शर्मनाक घटना, मधेपुरा में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी
चौसा (मधेपुरा)’ निज प्रतिनिधिTue, 19 Dec 2017 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा के चौसा में खेलने के दौरान बहला-फुसलाकर दरिंदे ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार की है। मामले में  सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

फुलौत पश्चिमी पंचायत में साढ़े तीन साल की एक बच्ची गांव में ही अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वार्ड 5 निवासी विभूति राय बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची के रोने-चिल्लाने पर जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तबतक आरोपी भाग निकला।

रविवार की देर रात तक मामले को सामाजिक स्तर पर ही रफा दफा कर करने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता के परिवार वाले इससे सहमत नहीं हुए और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात पर अडिग रहे। फुलौत ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया गया है। 

फुलौत में तीन महीने पूर्व भी नाबालिग से दुष्कर्म की घटना हुई थी। 3 अक्टूबर 2017 को फुलौत में ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही बबलू यादव घर में घुसकर उसका मुंह बंद कर दिया और दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपित बबलू को गिरफ्तार कर जेल चुकी है। कुछ दिन पूर्व चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान में बकरी चराने के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया था। मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने आरोपित बाबू साहेब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें