Bhagalpur News: खगड़िया : करंट लगने से भागलपुर जिले के रहने वाले प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी की मौत
Bhagalpur News: खगड़िया के विश्णुपुर गांव में शनिवार को एक कर्मी प्रशांत कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। वह भागलपुर जिले के भवानीपुर गांव का निवासी था और परबत्ता शाखा में काम कर रहा था। घटना के दौरान, वह महिलाओ से किस्ती वसूलने के लिए जा रहा था, जब उसने लटका हुआ तार पकड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bhagalpur News: परबत्ता (खगड़िया) से अमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट थाना क्षेत्र की माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव में शनिवार की दोपहर किस्ती वसूलने जा रहे भागलपुर जिले के एक कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई I मृत कर्मी भागलपुर जिलान्तर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के के भवानीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रशांत कुमार बताया जा रहा है I वह एसकेएस प्राइवेट कंपनी, परबत्ता शाखा में काम कर रहा था। हालांकि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन -फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी परबत्ता पहुंचाया। जहां मौक़े पर उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया I प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर प्रशांत समूह की महिलाओ से किस्ती वसूलने के लिये माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव जा रहा था I बाढ़ का क्षेत्र रहने के कारण रास्ते में कुछ जगह हल्का पानी था I सहारा लेने के लिए ज्योंहि लटका हुआ तार पकड़ा कि बिजली करंट के से वह जमीन पर गिर गया।
आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी I इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजन क़ो दी गई है I शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।


