मधेपुरा: बिजली चोरी के आरोप में 5 लोगों पर कार्रवाई
ग्वालपाड़ा में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जेई निलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने कई घरों पर कार्रवाई की। प्रकाश शर्मा, मंजेश राम, पिंटू कुमार यादव और उसके भाइयों पर अवैध बिजली उपयोग के लिए जुर्माना लगाया गया है।

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन लोगों पर अपने जुर्माना भी लगाया गया है। जेई निलेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए उदा किशुनगंज के ईई राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम में उनके अलावा मानव बल नवनीत कुमार, राजीव कुमार, रामोतार साह और सुबोध कुमार शामिल थे। बीते शुक्रवार को ग्वालपाड़ा पूर्वी टोला के प्रकाश शर्मा के घर पर छापेमारी की गई। बकाया बिल अदा नहीं करने पर उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। छापेमारी के दौरान उसे अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
उस पर 44806 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उसके बाद ग्वालपाड़ा पूर्वी टोला वार्ड 8 के मंजेश राम के घर पर दबिश दी गई। उसे बगैर वैध कनेक्शन के बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उस पर 18971 रुपए का जुर्माना लगाया गया। उसके बाद विषवाड़ी वार्ड 2 में पिंटू कुमार यादव के घर पर छापेमारी की गई। वह बगैर कनेक्शन के सीधे एलटी लाइन में तार जोड़ कर बिजली चोरी कर रहा था। उस पर 2093 रुपए का जुर्माना लगाया गया। बगल में उसके सगे भाई रिंकु कुमार यादव और मिट्ठू कुमार यादव को भी बगैर वैध कनेक्शन के बिजली चोरी करते पकड़ा गया। दोनों भाइयों पर अलग - अलग 10837 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




