Electricity Supply Crisis in Semapur Consumers Demand Action कटिहार : बिजली विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था चरमराई, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsElectricity Supply Crisis in Semapur Consumers Demand Action

कटिहार : बिजली विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था चरमराई

सेमापुर में बिजली की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। उपभोक्ता बिना सूचना के की जा रही विद्युत कटौती से परेशान हैं, जिससे ग्रामीणों को 14 से 16 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। लोग बिजली विभाग के...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 12 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार : बिजली विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था चरमराई

सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर में इन दिनों बिजली विद्युत आपूर्ति चरमराई हुई है। निर्धारित शेड्यूल से अतिरिक्त आपात विद्युत कटौती किए जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। सप्लाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। ग्रामीण इलाकों के लोग बिजली नहीं रहने के कारण काफी परेशान रहते हैं। लोगों में यह आक्रोश देखा गया कि बिजली विभाग बिना सूचना का जब मन होता है तब बिजली काट देती है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बिजली विभाग ग्रामीण इलाका में 14 से 16 घंटे ही बिजली दे पा रही है। बिजली गुल रहने के कारण आम लोग से लेकर खास लोग तक को काफी परेशानी हो रही है।

बिजली विभाग की इस रवैया से गांव लोग परेशान हैं। अब बिजली विभाग के इस व्यवस्था से उपभोक्ता अब तंग आ चुके हैं और सड़क पर उतरने को तैयार है। मोहन कुमार, विकाश कुमार आदि ने कहा कि बिना सूचना के बिजली काटने की परंपरा बिजली विभाग की काफी घटिया है। उन्होंने इस परिस्थिति में भी बिजली का बिल भुगतान करते हैं उसके बाद भी सही ढंग से बिजली नहीं मिलती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से समुचित रूप से बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।