पूर्णिया : बिजली की नियमित आपूर्ति की मांग
कसबा (पूर्णिया) में गर्मी के कारण संध्या और रात में विद्युत कटौती को लेकर बमबम साह के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने विद्युत कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बिजली की कमी से अपराध बढ़ रहा है और लोगों में भय है। कार्यपालक सहायक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कसबा (पूर्णिया) से सुमन कुमार की रिपोर्ट गर्मी के साथ कसबा में संध्या के समय एवं देर रात्रि में विद्युत परिचालन लम्बे समय तक बाधित रहने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष एवं जन चेतना क्रांति संघ के संयोजक बमबम साह के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल कसबा स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी के शुरुआती दौर में ही संध्या एवं अर्द्धरात्रि में घंटों बिजली कटौती की जा रही है। पूर्व की तरह संध्या से रात्रि तक कसबा का विद्युत परिचालन नियमित करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु कसबा फीडर के वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया जाए।
बमबम साह ने कहा कि सरकार द्वारा केरोसिन तेल पर प्रतिबंध लगाने के बाद से आम जनजीवन सिर्फ विद्युत परिचालन पर ही आश्रित है। संध्या एवं देर रात को विद्युत परिचालन की कटौती से जहां अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी अपराध को अंजाम देने में सफल रहते है। वहीं विषैले कीड़े मकोड़े, सांप का भी भय आम लोगों को रहता है। शिष्ट मंडल में बमबम साह के साथ वार्ड पार्षद मो अफरोज, बॉच गाँव पंचायत के सरपंच मो शमशाद आलम, समाजसेवी सुजीत महतो, सुरेश कुमार, मुकेश मुकुल इत्यादि शामिल थे। मांग पत्र लेते हुए कार्यपालक सहायक श्याम कुमार राय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके मांग पत्र को यथा शीघ्र कार्रवाई हेतु विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


