दो कनेक्शन कटे, बिजली चोरी में तीन लाख का जुर्माना

Mar 11, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर के मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन में बिजली विभाग ने बकाया वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की, जिससे दो बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और एक स्थान पर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

दो कनेक्शन कटे, बिजली चोरी में तीन लाख का जुर्माना

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन क्षेत्र में बिजली विभाग बकाया वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा है। मंगलवार को सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मोजाहिदपुर और मिरजानहाट इलाकों में सघन छापेमारी और जांच अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले दो बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। जांच के दौरान एक स्थान पर सीधे तौर पर बिजली की चोरी पकड़ी गई। जिस पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ता के घर का कनेक्शन काट दिया और उस पर 3 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया।

इस विशेष अभियान के तहत विभाग को मौके पर बकायेदारों से लगभग 1.5 लाख रुपये बकाया बिल की वसूली करने में भी सफलता मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।