Bhagalpur News: मुंगेर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: ​मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद से

Bhagalpur News: मुंगेर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Bhagalpur News: ​मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद से बिजली बिलों में आ रही गड़बड़ियों और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए विद्युत विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों एवं अवर प्रमंडलों में 17 से 22 अगस्त तक विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, स्मार्ट मीटर की शुरुआत के बाद राजस्व निगरानी प्रणाली से जुड़ी नई एकीकृत बिलिंग प्रणाली लागू की गई है। पुरानी एसएपी और एन शआईसी आधारित व्यवस्था से इस नई प्रणाली में उपभोक्ताओं के डेटा स्थानांतरण के कारण बिलिंग से जुड़ी कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं। यद्यपि अधिकांश गड़बड़ियों को दूर कर लिया गया है, फिर भी उपभोक्ताओं की शेष समस्याओं के त्वरित निष्पादन और लंबित बकाया राशि की वसूली के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। ​विभाग ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से नजदीकी बिजली कार्यालय पहुंचकर इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है。

शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं:

​ऑन-द-स्पॉट निपटारा: मीटर रीडिंग में त्रुटि, गलत या औसत बिल और बकाया राशि से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर उसी दिन किया जाएगा​

समय-सीमा तय:

जटिल मामलों को चिह्नित कर निर्धारित समय में सुलझाया जाएगा और उपभोक्ता को इसकी जानकारी दी जाएगी

प्रश्न और उत्तर

✦विशेष शिविर कब तक चलेगा?−
विशेष शिविर 17 से 22 अगस्त तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: मुंगेर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान