खगड़िया: बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत, मातम
बेलदौर, खगड़िया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट नगर पंचायत के फरेबा बासा गांव में

बेलदौर, खगड़िया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट नगर पंचायत के फरेबा बासा गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना रविवार की दोपहर एक बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत फरेबा बासा गांव निवासी राजकुमार शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र जीवन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घटना के समय मौत के शिकार युवक अपने घर में लगे मोटर पंप से नहा रहा था। इसी क्रम में उसने बोर्ड में लगे मोटर पंप के तार को खोलने की कोशिश की, जो खुलकर नीचे भींगे हुए फर्श पर गिर गया।
जिससे युवक करंट की चपेट में आ गया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएचसी के डाक्टरों के द्वारा मृत घोषित करने पर परिजनों को विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने उसे वहां से लेकर सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाॅक्टरों ने उसकी मौत एक दो घंटा पहले हो जाने की पुष्टि की। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


