
जनता से अपील: वीआईपी कल्चर से दूर रहने वाले को जनप्रतिनिधि चुनें
भागलपुर में चुनाव के मौसम में लोग क्षेत्रीय समस्याओं और मतदान पर चर्चा कर रहे हैं। बरारी संतनगर में सफाई की कमी और नाले की समस्या है। साहित्यकार आमोद कुमार मिश्र ने कहा कि योग्य प्रत्याशियों का चयन...
चुनाव के मौसम में देश और राज्य का माहौल बिल्कुल बदल जाता है। हर जगह लोग क्षेत्र की समस्या के साथ कमोबेश चुनाव को लेकर चर्चा करते हैं। लेकिन शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। बरारी संतनगर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है, जिससे कूड़ा सड़क से नाला में गिरने से नाला जाम की समस्या होती है। ये बातें तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलगीतकार बरारी संतनगर निवासी साहित्यकार आमोद कुमार मिश्र ने कही।

उन्होंने बताया कि वीआईपी कल्चर और जाति धर्म की सोच से अलग योग्य एवं जनता से मिलकर उनकी बेहतरी के लिए सक्रिय प्रत्याशियों का चयन किया जाय। पहले मतदान फिर जलपान वाली सोच से लोग पूरे उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालते थे। जबकि अब कई स्तर पर जागरूकता अभियान और प्रचार-प्रसार के बावजूद बड़ी आबादी वोट करने नहीं पहुंचती है।
यह लोकतांत्रिक अधिकारों और देश, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने से पीछे हटने जैसा है। हमारी सरकार वृद्ध और युवा साहित्यकारों एवं रचनाकारों को सम्मान और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने वाली हो। ताकि युवा और भावी पीढ़ी कला साहित्य की परंपरा को आगे बढ़ा सके। खास और आम मतदाताओं के बीच कोई भेदभाव नहीं हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




