Bhagalpur News: डीबीए चुनाव : चंदन व अजय चुने गए अंकेक्षक, भोला, ओमप्रकाश व वंदना उपाध्यक्ष की रेस में आगे
Bhagalpur News: भागलपुर में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव की मतगणना रविवार को हुई, जिसमें अंकेक्षक के दो पदों पर चंदन चौधरी और अजय कुमार सिन्हा जीत गए। चंदन को 1362 और अजय को 1054 मत मिले। उपाध्यक्ष के पदों के लिए भोला, वंदना और ओमप्रकाश आगे हैं, और अन्य पदों के परिणाम सोमवार को घोषित होने की संभावना है।

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में रविवार को हुई मतगणना के दौरान सिर्फ अंकेक्षक के ही दो पदों का परिणाम आ सका। अंकेक्षक के दो पदों पर 1362 मतों के साथ चंदन चौधरी और 1054 वोट लाकर अजय कुमार सिन्हा विजयी रहे। इन दोनों विजयी प्रत्याशी के अलावा तीसरे नंबर पर उमेश सिंह रहे जिन्हें 921 मत मिले। देर शाम तक मतगणना के बाद भी अन्य पदों का परिणाम नहीं आ सका।उपाध्यक्ष की रेस में भोला, वंदना और ओमप्रकाश आगेरविवार को उपाध्यक्ष के तीन पदों की भी मतगणना हुई। देर शाम तक छह राउंड की गिनती हो सकी जिसमें भोला मंडल, वंदना कुमारी और ओमप्रकाश तिवारी उपाध्यक्ष की रेस में अन्य प्रत्याशियों से आगे दिखे।
सोमवार को उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव सहित अन्य पदों की मतगणना पूरी होने और परिणाम आने की संभावना है। निर्वाची पदाधिकारी मो शम्सउद्दीन ने बताया कि रविवार की देर शाम तक अंकेक्षक के अलावा किसी अन्य पद का परिणाम आने की संभावना नहीं देख मतगणना को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे से फिर से मतगणना शुरू होगी।


