जिले में 148 माइक्रो ऑब्जर्वर की हुई प्रतिनियुक्ति

जिले में 148 माइक्रो ऑब्जर्वर की हुई प्रतिनियुक्ति

संक्षेप:

मतदान केन्द्रों पर उम्मीदवार से संबंधित समस्या का करेंगे निदान अधिकांश माइक्रो आब्जर्वर बैंक या

Oct 30, 2025 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सभी प्रेक्षक गण एवं सभी निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वर का विधानसभा वार रैंडमाइजेशन किया गया। बिहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 और आरक्षित 4, कुल 24 माइक्रो ऑब्जर्वर, गोपालपुर में 18 एवं आरक्षित 4, कुल 22 माइक्रो ऑब्जर्वर, पीरपैंती (अज) में 12 एवं आरक्षित 3, कुल 15 माइक्रो आब्जर्वर, कहलगांव में 10 और आरक्षित 2, कुल 12 माइक्रो ऑब्जर्वर, भागलपुर में 21 एवं आरक्षित 5, कुल 26 माइक्रो आब्जर्वर, सुल्तानगंज में 18 एवं आरक्षित 4, कुल 22 माइक्रो ऑब्जर्वर और नाथनगर में 22 एवं आरक्षित 5, कुल 27 माइक्रो ऑब्जर्वर यानी कुल 148 माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 35 मतदान केन्द्र शैडो एरिया में हैं। 91 ऐसे भवन हैं, जहां चार से अधिक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुछ मतदान केन्द्रों पर उम्मीदवार से संबंधित समस्या है। ऐसे में वैसे मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। अधिकांश माइक्रो ऑब्जर्वर बैंक या भारत सरकार के उपक्रम के कर्मचारी है। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ कुछ अभ्यार्थी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।