112 पर भी कर सकते हैं चुनाव से संबंधित शिकायत :

Oct 24, 2025 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया में चुनावी शिकायतों के लिए डायल 112 का इस्तेमाल किया जा सकता है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं मिली है। सुरक्षा के लिए 15 सीएपीएफ कंपनियां तैनात की गई हैं, और अब तक 5.23 लाख...

112 पर भी कर सकते हैं चुनाव से संबंधित शिकायत :

पूर्णिया। डायल 112 पर चुनावी शिकायत भी कर सकते हैं। अगर कहीं कोई वॉयलेशन होता है या फिर चुनाव से संबंधित किसी तरह का इनफामरमेशन देना है तो आप 112 डायल कर सकते हैं। अभी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं मिली है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी 15 सीएपीएफ की कंपनी आयी है। प्री पोल जिला को 91 कंपनी और मिलने की संभावना है। आदर्श आचार संहिता के बाद अब तक 5.23 लाख कैश जब्त किया गया है। 16 हजार 600 लीटर शराब बरामद की गयी है। स्मैक 150 ग्राम, गांजा 65 किलो और कोडीन 713 लीटर बरामद किया गया है।

जिले में 14204 को बाउंड डाउन किया गया है। गुंडापंजी में शामिल लोग एवं आर्म्स एक्ट के दोषी भी इसमें शामिल हैं। थाना पर रविवार को हाजिरी लगती है। सीसीए के तहत 138 में 84 में आर्डर आ चुका है। सभी को जिला और थाना बदर किया गया है। 343 लाइसेंसी हथियार थाना में जमा किया गया है। 741 वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। एसएसटी पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा है। एफएसटी के मूवमेंट को मॉनीटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया यूज बढ़ गया है। इस पर नजर रखने के लिए डेडीकेटेड टीम है। प्रत्याशियों के फेसबुक, ट्वीटर समेत अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।