
अररिया : सामान्य प्रेक्षक ने सिकटी विस के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण
सामान्य प्रेक्षक इंद्रमणि त्रिपाठी ने पलासी प्रखंड में सिकटी विधानसभा के विभिन्न पंचायतों के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली और रैम्प जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मतदान 11 नवंबर को होना है।
पलासी (ए.सं)। सामान्य प्रेक्षक इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को पलासी प्रखंड पहंुचकर सिकटी विधानसभा के विभिन्न पंचायतों के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन बूथों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम मे सामान्य प्रेक्षक ने बूथ वाले विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प आदि उपलब्धता की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार सिकटी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को चहटपुर पंचायत के बूथ नंबर 365, 366, 367 , बलुआ कलियागंज पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 316, 317, 318, 319, बरदबट्टा पंचायत के मतदान केंद्र 368, 369, 370, 371 व चौरी, दिघली के विभिन्न बूथों का जायजा लिए।

इस क्रम में उन्होंने बूथों पर बुनियादी सुविधा शौचालय, शुद्ध पेय जल, बिजली रैम्प आदि का निरीक्षण किये। इस क्रम में उन्होंने कलियागंज चेकपोस्ट व संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वार्ता के क्रम में सामान्य प्रेक्षक इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बूथों की स्थिति संतोषजनक हैं। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर लायजन पदाधिकारी पीओ मोहम्मद अख्तर आलम, बीपीआरओ अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे। यहां बता दें कि अररिया जिले में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




