संस्था की मदद से वृद्ध महिला को मिला आश्रय

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला को शरण राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के प्रयास से सहारा वृद्धाश्रम पहुंचाया गया। महिला इधर-उधर भटक रही थी, जिसे संस्था के सचिव सुबोध शर्मा ने कार्यालय लाया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद महिला को वृद्धाश्रम में स्थानांतरित किया गया।

संस्था की मदद से वृद्ध महिला को मिला आश्रय

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शरण राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रयास से शनिवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला को सहारा वृद्धाश्रम पहुंचाया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ईशांत सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में एक वृद्ध महिला इधर-उधर भटक रही थी। संस्था के सचिव सुबोध शर्मा ने उसे कार्यालय लेकर आये, जहां पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर महिला को सहारा वृद्धाश्रम में पहुंचा गया। इस मौके पर राजेश कुमार जायसवाल, अधिवक्ता कुणाल सिंह, अध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी, मनीष राम, देव मिश्रा, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।