Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsElderly Woman Drowns in Village Pond Tragic Incident in Bilori Lakhisarai
लखीसराय : तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

लखीसराय : तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

संक्षेप: लखीसराय के बिलोरी गांव में एक वृद्ध महिला कृष्णा देवी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं और शौच के लिए तालाब किनारे गईं, जहाँ फिसलकर गिर गईं। परिजन और ग्रामीणों ने शव को तालाब से निकाला। घटना से गांव में शोक की लहर है।

Sat, 8 Nov 2025 04:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि टाउन थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में शनिवार की सुबह तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलोरी गांव निवासी स्व. भाषो यादव की 65 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौंप दिया। मृतक के रिश्तेदार निरंजन कुमार यादव ने बताया कि उनकी चाची प्रतिदिन सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकलती थी। संभवत: इसी दौरान शौच के लिए तालाब किनारे गई और फिसल कर गहरे पानी में जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धूप निकलने पर मॉर्निंग वॉक के बाद चाची के वापस नहीं आने पर हमलोग उनकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीण से सूचना मिली कि गांव के तालाब में एक शव तैरता पाया गया। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से शव को बाहर निकला। पहचान कृष्णा देवी के रूप में हुई। वृद्ध महिला के तालाब में डूबने से मौत की खबर तुरंत पूरे गांव में आज की तरह फैल गई। काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण तालाब किनारे पहुंच गए एवं शव के साथ सदर अस्पताल भी। घटना के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल तो गांव में शोक की लहर है।