वृद्ध के साथ बीस हजार की छिनतई

Mar 07, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित आत्मा बाजार में शुक्रवार को

वृद्ध के साथ बीस हजार की छिनतई

सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित आत्मा बाजार में शुक्रवार को बैंक से रुपए निकाल कर लौट रहे बुजुर्ग से बीस हजार रुपये की छिनतई हो गई। पीड़ित पैन निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मी श्याम रजक (75 वर्ष) ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक से बीस हजार रुपये निकाल कपड़े की खरीदारी करने आत्माराम मार्केट आए थे। कपड़े की खरीदारी कर दुकानदार को देने के लिए जैसे ही पैकेट से पैसा बाहर निकालना चाहा। वैसे ही दो बदमाशों ने जेब से रुपये लेकर फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 पुलिस टीम को दी। जिसके बाद पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में लग गयी है।

वृद्ध ने बताया कि बैंक से निकलने के बाद किसी युवक ने पहने कमीज पर पीक फेंक दिया। आदर्श मध्य विद्यालय के पास साफ कर आत्मा बाजार कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने आए। एक लड़का बगल में बैठ गया।और दूसरा बगल में खड़ा हो गया। पैसे छीनकर चौक की ओर भाग। जहां एक युवक बाइक लगा कर खड़ा था। दोनों युवक उस बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि थाना को लिखित शिकायत किए हैं। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।