मधेपुरा: बदमाशों में घर में सो रहे वृद्ध को चाकू मार किया घायल
रविवार देर रात टेंगराहा के दमगारा में तीन बदमाशों ने सोते समय बुजुर्ग जगदीश ऋषिदेव पर चाकू से हमला किया। परिवार वालों के आने से पहले ही बदमाश भाग गए। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार ने पहले की धमकी की ओर इशारा किया।

शांकरपुर से सरोज की रिपोर्ट थाना क्षेत्र टेंगराहा परिहारी पंचायत के वार्ड 6 दमगारा में रविवार के देर रात्रि मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने सोए अवस्था में एक बुजुर्ग जगदीश ऋषिदेव के गला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर सुन कर परिवार के लोग जबतक पहुंचे तबतक तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। घटना की सूचना पर 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी ने घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए शंकरपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले बसंतपुर गांव के कुछ युवकों के द्वारा महादलित टोले में कुछ युवती का वीडियो बनाया जा रहा था। विरोध करने पर युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। युवकों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। मामले में युवकों ने हत्या करने के नियत से बुजुर्ग पर सोये अवस्था में चाकू के हमला कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


