
अररिया: बदमाशों की पिटाई से वृद्ध पशुपालक की मौत
भरगामा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में 60 वर्षीय पशुपालक उपेंद्र हैब्रम की अज्ञात बदमाशों द्वारा पिटाई कर भैंस लूटने की घटना में गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह हुई, जब उपेंद्र अपनी भैंस चराने गया था। परिवार ने पुलिस को सूचित किया और मामले की जांच जारी है।
भरगामा। भरगामा थाना क्षेत्र स्थित भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित बहियार में मवेशी चरा रहे 60 वर्षीय पशुपालक की अज्ञात बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर भैंस लूटकर चले गये। लेकिन शाम में गंभीर रूप से घायल वृद्ध पशुपालक की मौत हो गयी। मारपीट की घटना गुरूवार की अहले सुबह हुई जबकि मौत गुरूवार शाम में हुई। मृतक उपेंद्र हैब्रम भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या चार का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह उपेंद्र हैब्रम की गुरुवार की अहले सुबह अपने दो भैंस को लेकर घर से पश्चिम बहियार में चराने के लिए गया था।
इस दौरान बदमाशों ने उसकी दोनों भैंस छीन ली और विरोध करने पर चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया । मृतक उपेंद्र हेंब्रम के भाभो व छोटे भाई राम नारायण हेंब्रम की पत्नी सूरज मुनि देवी ने बताया कि उपेंद्र हेंब्रम नित्य दिन की भांति गुरुवार तड़के करीब चार बजे अपने दोनों भैंस व उसका बच्चा को चराने के लिए घर से पश्चिम बहियार गए थे । कुछ ही देर बाद भैंस का बच्चा दौड़ते हुए दरवाजे पर आ गया । उन्हें लगा कि आखिर दरवाजे पर भैंस का बच्चा दौड़ता हुआ क्यों आया है। इसके बाद वे घर मे सो रहे सभी परिजनों को जगाया तथा सपरिवार घर से पश्चिम खेत की और भैंस को खोजने के लिए निकले । कुहासा रहने की वजह से भैंस तथा उसे चराने के लिए गए उपेंद्र का पता नहीं चल रहा था। हालांकि कुछ देर बाद मौसम जब साफ हुआ तो खेत के आड़ से कराहने की आवाज आई । जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि उपेंद्र को जख्मी हालत में है । अज्ञात अपराधियों द्वारा पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था और उसकी दोनों भेसे भी लेकर चल गए थे। उपेंद्र लहूलहान अवस्था में था । उसका सर पर चाकू से वार किया गया था । इसके बाद घायल अवस्था में उपेंद्र को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिजनों के द्वारा ले जाया गया। वहां उसकी चिंता जनक हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । एंबुलेंस नहीं मिला तो परिजन उपेंद्र हेंब्रम को लेकर घर चले आए। शाम में टेम्पो से उसे इलाज के लिए अररिया ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। इधर सूचना मिलते ही भरगामा पुलिस मौके पर पहुंची और सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। दूसरी और फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार शाह ने भी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया तथा परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद भरगामा पुलिस को आरोपियों की तलाश तेज करने का निर्देश दिए। वही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तथा साक्ष्य एकत्रित किया । थानेदार राजेश कुमार ने बताया मामले में अज्ञात तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज की गई है और मामले मे सभी पहलुओं की जांच जारी है । इधर अचानक घटी इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




