सुपौल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर
राघोपुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय बुजुर्ग मोहन मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, और एम्बुलेंस द्वारा उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया।

राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत स्थित किसान चौक एनएच 106 की है। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक उन्हें ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल डायल 102 एम्बुलेंस को जानकारी दी। एम्बुलेंस द्वारा घायल मोहन मेहता को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र की ठुठ्ठी निवासी मोहन मेहता (52) के रूप में हुई है। वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोहन मेहता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


