ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजिले में आठ सखी मतदान केन्द्र बनेगा

जिले में आठ सखी मतदान केन्द्र बनेगा

लोकसभा चुनाव में जिले में आठ सखी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ऐसे केंद्रों का चयन कर लिया गया है। सखी मतदान केंद्रों पर मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई...

जिले में आठ सखी मतदान केन्द्र बनेगा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 02 Apr 2019 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में जिले में आठ सखी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ऐसे केंद्रों का चयन कर लिया गया है। सखी मतदान केंद्रों पर मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 112 प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी कैम्पस, गोपालपुर में बूथ संख्या 45 लक्ष्मी कन्या म.वि. नवगछिया (पूर्वी भाग), पीरपैंती में बूथ संख्या 68 म. वि. घोघा (उत्तर), कहलगांव में बूथ संख्या 172 बीआरसी भवन कहलगांव (पूर्वी भाग), भागलपुर में बूथ संख्या 85 और 86 नगर निगम, नाथनगर में बूथ संख्या 255 बालिका म.वि. सबौर और सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 44 आदर्श म.वि. सुल्तानगंज को सखी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कार्मिक कोषांग को संबंधित मतदान केंद्रों की सूची भेजी गई है। कोषांग को संबंधित मतदान केंद्रों पर महिला पीठासीन पदाधिकारी और मतदानकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। सखी मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी। इन बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली आदि की व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं को बैठने, बच्चों को खेलने आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जिले में जिस बूथ पर सबसे अधिक दिव्यांग मतदाता हैं। वहां दिव्यांग मॉडल बूथ बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें