ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकटिहार में गंगा किनारे आठ किमी लंबा तटबंध बनेगा, अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण का काम 

कटिहार में गंगा किनारे आठ किमी लंबा तटबंध बनेगा, अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण का काम 

बिहार के कटिहार में अमदाबाद प्रखंड के हरदेव टोला से चौकिया पहाड़पुर के बीच आठ किलोमीटर लंबा तटबंध बनने का रास्ता साफ हो गया। इस तटबंध से अमदाबाद और मनिहारी प्रखंड में हर साल बाढ़ और कटाव से होने...

कटिहार में गंगा किनारे आठ किमी लंबा तटबंध बनेगा, अंतिम चरण में भूमि अधिग्रहण का काम 
कटिहार। एक संवाददाताTue, 01 Sep 2020 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के कटिहार में अमदाबाद प्रखंड के हरदेव टोला से चौकिया पहाड़पुर के बीच आठ किलोमीटर लंबा तटबंध बनने का रास्ता साफ हो गया। इस तटबंध से अमदाबाद और मनिहारी प्रखंड में हर साल बाढ़ और कटाव से होने वाली तबाही से बचाया जा सकेगा। 

जमीन अधिग्रहण का कार्य का 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने जिला भूमि अधिग्रहण विभाग को पत्र लिखा है। तटबंध पर करीब 75 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नया तटबंध बनने से अमदाबाद की पारदियारा पंचायत, चौकिया पहाड़पुर और खट्टी भवानीपुर पंचायत के बबला बन्ना, भगवान टोला, युसूफ टोला, भादो टोला, कीर्ति टोला, सुबेदार टोला, झब्बू टोला, दक्षिणी करिमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला, हरदेव टोला, चामा आदि गांवों की बीस हजार आबादी को सबसे अधिक फायदा होगा।  फसलों की क्षति नहीं होगी और आवगमन सुलभ होगा। इसके अलावा प्रखंड की अन्य पंचायतों के करीब डेढ़ लाख लोगों को बाढ़ और कटाव से निजात मिलेगी। 

महानंदा बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि भूमि अधिग्रहण विभाग की हरी झंडी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें