मुंगेर: शांति, सौहार्द्र के साथ मनाया ईद उल अज़हा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

हवेली खड़गपुर में बकरीद का त्योहार उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की और एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। समाजसेवियों ने भी शुभकामनाएं दीं। विभिन्न गांवों में शांति और सौहार्द के साथ बकरीद मनाई गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

मुंगेर: शांति, सौहार्द्र के साथ मनाया ईद उल अज़हा

हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। कुर्बानी का त्योहार बकरीद अनुमंडल के मुस्लिम बहुल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम धर्माबलंबी व अकीदतमंदों ने मस्जिद, इबादतगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नगर के प्रसिद्ध शाही मस्जिद में सैकड़ों अकीदतमंदों ने सामूहिक नमाज अता की और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। समाजसेवियों ने भी मुसलमान भाइयों को बकरीद के त्योहार की शुभकामना दी और गले मिलकर कुर्बानी के इस पवित्र त्योहार पर पशुता की कुर्बानी देने की बात कही। वही नगर के रौशन नगर, शेख टोला, हयातनगर, मंसूर नगर, नवीनगर, मोमिन टोला, गौरा, मुंढेरी, खाजेचक, बोखरा आदि गावों में भी बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया।

विभिन्न मोहल्ले में नौजवान एक दूसरे के घर जाकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी। इस दौरान हवेली खड़गपुर पुलिस पूरी तरह चौकस और मुस्तैद दिखी। जगह-जगह प्रतिनियुक्त पुलिस बल अपनी पैनी नजर रख रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।